DniNews.Live

ललितपुर में डंपर ने हार्वेस्टर को मारी टक्कर:20 फीट गहरी सुकड़ी नदी में गिरा डंपर, लगा जाम

ललितपुर के महरौनी-पठा मार्ग पर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार हाईवा डंपर ने हार्वेस्टर को टक्कर मार दी। हादसे में हार्वेस्टर सड़क पर पलट गया। जबकि डंपर पुल से नीचे उतरकर करीब 20 फीट गहरी नदी में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। यह दुर्घटना रात करीब 9:30 बजे उस समय हुई। जब महरौनी से पठा की ओर जा रहा हार्वेस्टर ग्राम पठा के पास सुकड़ी नदी के निकट पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हार्वेस्टर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं, डंपर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।
महरौनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश प्रताप सिंह ने बताया- सड़क पर पलटे हार्वेस्टर को हटाने का काम जारी है। नदी में गिरे डंपर को भी निकालने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही यातायात सामान्य कराया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *