ललितपुर में चलती टूरिस्ट बस से उठा धुआं:NH-44 पर मचा हड़कंप, यात्री खिड़कियों से कूदे
![]()
ललितपुर में चलती टूरिस्ट बस से उठा धुआं:NH-44 पर मचा हड़कंप, यात्री खिड़कियों से कूदे
ललितपुर में नेशनल हाईवे-44 पर रविवार दोपहर एक टूरिस्ट बस से अचानक धुआं निकलने पर हड़कंप मच गया। घटना भौरसिल गांव के पास हुई, जहां बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद गए। हालांकि समय रहते बस रोक लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, ललितपुर से गुजर रहे नेशनल हाईवे-44 पर यह स्लीपर बस इंदौर से करीब 25 से अधिक पर्यटकों को लेकर ग्वालियर जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही बस भौरसिल गांव के पास पहुंची, उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। धुआं देखते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया। लेकिन तब तक बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री खिड़कियों से कूदकर बाहर निकल आए, जबकि अन्य दरवाजे से उतरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। घबराए यात्रियों ने बस की छत पर रखा अपना सामान भी जल्दबाजी में नीचे उतारना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्राथमिक जांच में पुलिस ने बताया कि बस में रखे लेदर शू के चिपकने के कारण धुआं उठा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
