DniNews.Live

ललितपुर में कुएं में गिरने से छात्र की मौत:परिजनों ने पुलिस पर खदेड़ने का आरोप लगाया, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

ललितपुर जिले के नाराहट के पास शुक्रवार रात 12वीं के छात्र शिवम (19) की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव कुएं से बरामद हुआ। शिवम अपने जीजा राघवेंद्र और रिश्तेदार सचिन के साथ बहन की शादी के लिए बाइक खरीदकर लौट रहा था। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे तीनों युवक रास्ते में रुके थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस ने अंधेरे में खड़े युवकों को देखा और पूछताछ के लिए रुक गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि शिवम वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद पुलिस चली गई, लेकिन शिवम वापस नहीं लौटा। रातभर तलाश के बाद सुबह कुएं में मिला शव शिवम के नहीं मिलने पर उसके साथियों ने परिजनों को सूचना दी। रात में परिजन मौके पर पहुंचे और थाने में गुमशुदगी की जानकारी दी। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने परिजनों के साथ अभद्रता की और उन्हें भगा दिया। शनिवार सुबह जब परिजनों ने मौके पर दोबारा तलाश की, तो पास के बिना मुंडेर वाले कुएं में शिवम का शव मिला। शव रखकर परिजनों का हंगामा, कार्रवाई की मांग घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को चारपाई पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार रात परिजन और पाल समाज के लोग पुलिस अधीक्षक से मिले और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, जांच एएसपी को सौंपी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से नाराहट थानाध्यक्ष पारुल चंदेल को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह को सौंप दी गई है। पुलिस का पक्ष: भागते समय कुएं में गिरा युवक अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के मुताबिक, शुक्रवार रात पुलिस एक अन्य मामले की जांच के लिए जा रही थी। रास्ते में जंगल में तीन युवक शराब पीते मिले। पुलिस के रुकने पर दो युवक भाग गए, जबकि एक को समझाकर छोड़ दिया गया। बाद में जब पुलिस लौटी, तो दो युवक अपने साथी के लापता होने की जानकारी दे रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक पुलिस को देखकर भागा और संभवतः कुएं में गिर गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *