DniNews.Live

ललितपुर में एक दिन की डीएम बनीं छात्रा रोहिणी:जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा- यह पहल छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाएगी

ललितपुर में मंगलवार को महिला सशक्तिकरण के तहत चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा रोहिणी को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश द्वारा एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा रोहिणी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में रोहिणी ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया और आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति सजगता दिखाई। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं का एक दिन का अधिकारी बनना उनके आत्मविश्वास, जागरुकता और नेतृत्व कौशल को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहल समाज में महिलाओं व बालिकाओं की भूमिका को और सशक्त बनाएगी। जिले में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत छात्राओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें। इस पहल की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह ने जानकारी दी कि जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु नवरात्रि पर्व पर मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-0.5 के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो गया है। इसके अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 हेल्पलाइन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, शक्ति सदन जैसी महिला केंद्रित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *