DniNews.Live

ललितपुर में अनियंत्रित स्कूल बस पेड़ से टकराई:दो छात्र घायल; अभिभावकों ने सड़क जाम की, 100 से अधिक बच्चे थे सवार

ललितपुर जिले के ग्राम छायन में बुधवार सुबह एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस क्षतिग्रस्त हो गई और दो छात्र घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद आक्रोशित अभिभावकों ने महरौनी-मड़ावरा मार्ग पर छायन के पास हंगामा शुरू कर दिया। यह बस महरौनी स्थित ‘दा सन राज गोल्डन स्कूल’ की थी। बुधवार सुबह करीब 9 बजे यह बस ग्राम कम्हेड़ी सहित कई गांवों के छात्र-छात्राओं को लेकर महरौनी आ रही थी। महरौनी-मड़ावरा मार्ग पर ग्राम छायन के पास बस तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। 5 तस्वीरें देखिए… अभिभावकों ने बताया कि बस में 100 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राएं सवार थे। अभिभावक तिवारी के अनुसार, बस में कुम्हेड़ी, नैनवार सहित अन्य गांवों के छात्र-छात्राओं के साथ कुछ शिक्षक भी मौजूद थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महरौनी राजा दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि बस पेड़ से टकराई है और दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *