DniNews.Live

ललितपुर गौशालाओं में अनियमितता का आरोप:बुंदेलखंड विकास सेना उपाध्यक्ष ने आंदोलन की चेतावनी दी

ललितपुर में रविवार को बुन्देलखण्ड विकास सेना की एक बैठक कम्पनी बाग में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले की गौशालाओं में व्याप्त अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने आरोप लगाया कि गौशालाओं के लिए भूसे की खरीद में भारी अनियमितताएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं के भूसे के स्थान पर घटिया किस्म के भूसे की आपूर्ति करके भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वक्ताओं ने बताया कि गौशालाओं में गंदगी फैली हुई है, जिसके कारण ललितपुर की अधिकांश गौशालाओं में जानवरों की हालत बदतर है। इससे गौवंश बीमार हो रहे हैं और उनके इलाज के लिए कोई विशेष प्रबंध नहीं किए गए हैं। उचित प्रबंधन सुनिश्चित संगठन ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ललितपुर जिले की सभी गौशालाओं में उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, भूसे के नाम पर हो रही अनियमितताओं को तत्काल रोका जाए और भूसे की आपूर्ति के समय वीडियोग्राफी के साथ निगरानी की जाए। बैठक में अमर सिंह बुंदेला, गफूर खान, प्रकाश रैकवार, तुलसीदास गौतम, देवेंद्र राजा, सुरेंद्र सेन, सुरेश झा, सोहन सिंह यादव, रामपाल यादव, नंदराम कुशवाहा, काशीराम विश्वकर्मा, प्रदीप साहू, देशप्रेम शंकर गुप्ता, लालचंद रजक, प्रमोद कुशवाहा, भजन परम, राम प्रकाश झा और विनोद साहू सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *