लखीसराय में सोमवार को मां-बेटी का शव उनके घर के कमरे से बरामद किया गया है। सुबह करीब 8 बजे जब परिजन उनके कमरे में गए तो उन्हें दोनों की डेड बॉडी मिली है। घटना की जानकारी तुरंत परिजन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान दिवंगत छोटू बिंद की विधवा पत्नी गौरी देवी(40) और उनकी 16 साल की बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानो इंग्लिश बिंद टोली का है। कमरे के अंदर की तस्वीरें देखिए… एक रात पहले सभी को खाना खिलाकर अपने कमरे में गए थे दोनों घटना के बारे में जानकारी देते हुए काजल के चचेरे भाई पिंटू कुमार बिंद ने बताया, रविवार की देर रात बड़ी मां और काजल दोनों ने सभी को पहले खाना खिलाया। इसके बाद दोनों खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। दोनों एक साथ ही सोती थीं। हर दिन बड़ी मां सबसे पहले घर में उठतीं थी। इसके बाद सभी को चाय पीने के लिए उठाती थी। सोमवार की सुबह 7 बजे तक जब बड़ी मां मेरे कमरे में नहीं आई तो मैं बाहर आया। दरवाजा नहीं खोलने पर हमें मौत की हुई आशंका पिंटू ने आगे बताया, घर पर सभी लोग उठ गए थे। हमलोग बड़ी मां के उठने का इंतजार कर रहे थे। जब सुबह 8 बजे तक बड़ी मां अपने कमरे से नहीं निकली तो हमलोगों को लगा उनकी तबीयत खराब होगी इस वजह से वो उठ नहीं रहीं हैं। हमलोग उनके दरवाजे पर 10 मिनट तक खटखटाते रहे, लेकिन अंदर कमरे से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद हमलोगों को अनहोनी होने की आशंका हुई। मैंने तुरंत छत वाले रास्ते से कमरे में घुसा, उस दौरान जो नजारा देखा मैं दंग रह गया। मैंने देखा कि बड़ी मां गौरी देवी और काजल अपने बिस्तर पर सीधे अवस्था में मृत पड़े हैं। बिस्तर पर उल्टी के निशान भी मिले हैं। मैं तुरंत कमरा का गेट खोला और घरवालों को अंदर किया। सभी लोग डर गए। हमने तुरंत सूर्यगढ़ा थाना पुलिस को जानकारी दी। करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी बोले- मां-बेटी ने जहर खाकर की आत्महत्या गौरी देवी 2009 में अपने पति छोटू बिंद को खो चुकी थीं और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनके दोनों बेटे रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में मजदूरी करते हैं। मां-बेटी की एक साथ मौत से गांव में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष भगवान दास ने बताया, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने कमरे की भी जांच की है। बिस्तरों पर उल्टी के निशान मिले हैं, जिससे किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, आस-पड़ोस के लोगों में भी चर्चा है कि मां-बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या की है।
https://ift.tt/C0EWFLc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply