DniNews.Live

लखीमपुर में नौ दिवसीय मेले और प्रदर्शनी का आयोजन:युवाओं को स्वरोजगार और उद्योग योजनाओं की जानकारी मिली


                 लखीमपुर में नौ दिवसीय मेले और प्रदर्शनी का आयोजन:युवाओं को स्वरोजगार और उद्योग योजनाओं की जानकारी मिली

लखीमपुर में नौ दिवसीय मेले और प्रदर्शनी का आयोजन:युवाओं को स्वरोजगार और उद्योग योजनाओं की जानकारी मिली

लखीमपुर खीरी में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट में नौ दिवसीय मेले और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके दूसरे दिन एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह की अध्यक्षता में उद्योग विभाग ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम जनता को प्रदान की। एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह ने इस पहल को जिले के आर्थिक विकास और युवा सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह मेला और प्रदर्शनी सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टालों पर युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के तरीके, आवेदन प्रक्रिया और प्रशिक्षण संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य युवाओं को अपने रोजगार और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद करना है। उपायुक्त उद्योग रूपेश कुमार आनंद ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी योजना, सीएम युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई। इस प्रदर्शनी में 200 से अधिक युवा और युवतियों ने भाग लिया। युवाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें न केवल स्वरोजगार के विकल्प बताते हैं, बल्कि नई सोच और उद्यमिता के लिए भी प्रेरित करते हैं।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *