Breaking News

लखीमपुर में निघासन के बैरिया गांव में भीषण आग:25 परिवार प्रभावित, 9 बकरियां जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान


                 लखीमपुर में निघासन के बैरिया गांव में भीषण आग:25 परिवार प्रभावित, 9 बकरियां जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

लखीमपुर में निघासन के बैरिया गांव में भीषण आग:25 परिवार प्रभावित, 9 बकरियां जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील क्षेत्र के बैरिया गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 10 घर जलकर राख हो गए, जिससे लगभग 25 परिवार प्रभावित हुए। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ और 9 बकरियां जिंदा जल गईं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। बताया गया कि दोपहर के समय तेज हवा चल रही थी, जिसके कारण आग तेजी से भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में फैल गई। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल और ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने तक घर पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। अग्निकांड में घरों में रखा राशन, कपड़े और गृहस्थी का अन्य सामान भी नष्ट हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे राजस्वकर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया। कानूनगो शशि तोमर और लेखपाल सोनम जायसवाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। प्रभावित परिवारों में असलम, अनवर, जमींदार, फैजुल हसन, समसुल, दानिश, अजहैल, चसमुद्दीन, राधे, शेखचिल्ली, सलाम, मुनव्वर, नौशाद, अय्यूब, जमील, वशीम, कमालू, शरीफ उद्दीन, गुलाम, लाल मुहम्मद, छोटे, अलीउल्ला, हारून, अब्दुल कलाम सहित अन्य लोग शामिल हैं। वहीं, निघासन तहसील के तहसीलदार दिव्यांशु शाही ने बताया कि अग्निकांड में 10 घर जलने से 25 परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पीड़ितों को शासन स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *