लखीमपुर खीरी के उत्तर खीरी वन प्रभाग में एक तेंदुए के दिखने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। ग्रामीणों की सूचना के बाद सक्रिय हुई वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। बाद में उसे लखनऊ स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में लाकर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। रात में चला रेस्क्यू ऑपरेशन, ग्रामीणों में थी दहशत जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत सिधौना (लटठौआ बीट), रेंज उत्तर निघासन क्षेत्र में 28 मार्च की रात करीब 11:10 बजे एक नर तेंदुआ देखा गया। तेंदुए के दिखने से आसपास के गांवों में भय का माहौल बन गया और लोगों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने सावधानीपूर्वक ऑपरेशन चलाते हुए तेंदुए को बिना किसी नुकसान के काबू में कर लिया। इस दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए ताकि किसी ग्रामीण या वनकर्मी को कोई हानि न पहुंचे। लखनऊ प्राणी उद्यान में कराया गया शिफ्ट रेस्क्यू के बाद तेंदुए को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए 30 मार्च को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे लखनऊ लाया गया। यहां उसे नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के वन्यजीव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राणी उद्यान के डायरेक्टर संजय कुमार बिसवाल ने बाताया की , तेंदुआ लगभग 6 से 7 वर्ष का नर है। उसे फिलहाल अलग बाड़े में रखा गया है ताकि उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके। चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य परीक्षण जारी जू के वन्यजीव चिकित्सकों की टीम तेंदुए के स्वास्थ्य की लगातार जांच कर रही है। प्रारंभिक परीक्षण में उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, तेंदुए को तनावमुक्त रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और उसे आवश्यक भोजन व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply