DniNews.Live

लखीमपुर खीरी में पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़:लोगों में हो रहा विवाद, सुरक्षा की मांग; पुलिस गश्त बढ़ाने का अनुरोध

लखीमपुर खीरी में पेट्रोल और डीजल को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। कई स्थानों पर तेल लेने को लेकर लोगों के बीच विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए, जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अंजनी कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी को पत्र लिखा है। उन्होंने पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और पुलिस पेट्रोलिंग तेज कराने का अनुरोध किया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने अपने पत्र में बताया कि खीरी पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने उन्हें अवगत कराया है। एसोसिएशन के अनुसार, जनपद के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल वितरण के दौरान अत्यधिक भीड़ हो रही है, जिससे ग्राहकों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति बन रही है। पेट्रोल पंपों के बाहर लगी लंबी लाइनें पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों के कारण आम लोगों में तेल की मांग अचानक बढ़ गई है। इसके परिणामस्वरूप कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। डीएसओ ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने और पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। यह कदम पेट्रोल और डीजल का वितरण सुचारू रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *