लखीमपुर खीरी में तीन युवकों की मौत:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर घायल


                 लखीमपुर खीरी में तीन युवकों की मौत:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी में तीन युवकों की मौत:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी में सोमवार देर शाम भीरा थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी बिजुआ ले जाया गया। चिकित्सकों ने अमरीश गौतम (20) पुत्र बालकराम निवासी हर्रैया, अरबाज (16) पुत्र मुबारक निवासी रड़ा देवरिया और तौहीद (20) पुत्र मुबीन निवासी रड़ा देवरिया (सभी थाना भीरा क्षेत्र) को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में जांच के बाद तीनों की मौत की पुष्टि हुई। हादसे में घायल पवन गौतम (30) पुत्र श्रीपाल निवासी तिखड़ा थाना भीरा को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लखीमपुर खीरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति नहीं है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein