Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

लखनऊ- CMS में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का आगाज:300 फिल्मों का होगा प्रदर्शन, मंत्री एके शर्मा भी पहुंचे


                 लखनऊ- CMS में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का आगाज:300 फिल्मों का होगा प्रदर्शन, मंत्री एके शर्मा भी पहुंचे

लखनऊ- CMS में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का आगाज:300 फिल्मों का होगा प्रदर्शन, मंत्री एके शर्मा भी पहुंचे

लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS), कानपुर रोड परिसर में सोमवार को चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री एके शर्मा शामिल हुए। फेस्टिवल का उद्घाटन गीता गांधी किंगडन द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुंबई से आईं प्रसिद्ध सिंगर जनाई भोसले और उनके सहयोगी चरनजीत सिंह की मौजूदगी रही। यह फिल्म फेस्टिवल एक सप्ताह तक आयोजित होगा। जिसमें देश-विदेश से प्राप्त लगभग 3000 से 3500 फिल्मों में से चयनित 250 से 300 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने की दी सीख नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका स्वयं का शिक्षण से जुड़ाव रहा है, इसलिए ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक दृढ़ संकल्प के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें, तो वे किसी भी ऊंचाई को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। ऊर्जा संरक्षण पर दिया जोर अपने संबोधन में मंत्री एके शर्मा ने कहा कि स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने छात्रों से अपने घरों में सोलर ऊर्जा अपनाने की अपील की और बताया कि स्वच्छता अभियान आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि लखनऊ इस वर्ष स्वच्छता रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रहा है और सभी से आहवाहन किया कि सामूहिक प्रयासों से इसे प्रथम स्थान तक पहुंचाया जाए।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *