DniNews.Live

लखनऊ से जुड़े टोल प्लाजा पर शुल्क बढ़ा:आज से नई दरें लागू, 360 रुपए में लोकल पास

लखनऊ और आसपास के इलाकों में सफर करने वाले लोगों के लिए आज से यात्रा महंगी हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की सड़कों पर टोल टैक्स की नई दरें बुधवार से लागू कर दी गई हैं। नवाबगंज, बाराबंकी के अहमदपुर टोल, रौनाही टोल समेत लखनऊ से जुड़े प्रमुख टोल प्लाजा पर अब वाहन चालकों को पहले से 5 से 10 रुपये तक ज्यादा भुगतान करना होगा। लखनऊ से गुजरने वालों पर सीधा असर राजधानी लखनऊ से बाराबंकी, अयोध्या और रायबरेली की ओर जाने वाले हजारों दैनिक यात्रियों पर इस बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ेगा। खासतौर पर निजी वाहनों से रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों का मासिक खर्च बढ़ना तय है। हालांकि, स्थानीय वाहन चालकों को कुछ राहत भी दी गई है। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन मालिकों के लिए 360 रुपये में मासिक पास की सुविधा जारी रहेगी। रिटर्न जर्नी पर मिलेगी 25% छूट यदि कोई वाहन 24 घंटे के भीतर उसी टोल प्लाजा से लौटता है, तो उसे टोल शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह नियम सभी श्रेणी के वाहनों पर लागू रहेगा, जिससे शॉर्ट ट्रिप करने वालों को थोड़ी राहत मिल सकती है। सीतापुर हाईवे पर बाद में लागू होंगी नई दरें लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिलहाल पुरानी दरें ही लागू रहेंगी। यहां टोल प्लाजा निजी कंपनी के संचालन में है, इसलिए नई दरें सितंबर से लागू की जाएंगी। जानिए नई टोल दरें (आज से लागू) कार, जीप, वैन: एकल यात्रा – 120 रुपये 24 घंटे में वापसी – 180 रुपये हल्के वाणिज्यिक वाहन: एकल यात्रा – 195 रुपये वापसी – 295 रुपये बस/ट्रक: एकल यात्रा – 410 रुपये वापसी – 615 रुपये तीन एक्सल वाहन: एकल यात्रा – 445 रुपये वापसी – 670 रुपये सात या अधिक धुरी वाले वाहन: एकल यात्रा – 785 रुपये वापसी – 1175 रुपये आम लोगों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर असर टोल टैक्स में बढ़ोतरी का असर सिर्फ निजी वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर भी पड़ेगा। इसका सीधा असर किराए और माल ढुलाई की लागत पर देखने को मिल सकता है, जिससे रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो सकती हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *