लखनऊ विवि में 12वीं अंतर-महाविद्यालयीन मूट कोर्ट प्रतियोगिता:LUMA ने जस्टिस डॉ. ए. एस. आनंद हॉल में किया आयोजन
![]()
लखनऊ विवि में 12वीं अंतर-महाविद्यालयीन मूट कोर्ट प्रतियोगिता:LUMA ने जस्टिस डॉ. ए. एस. आनंद हॉल में किया आयोजन
लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय की 12वीं अंतर-महाविद्यालयीन मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जस्टिस डॉ. ए. एस. आनंद मूट कोर्ट हॉल में LUMA की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. सी.पी सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. डी.एन.एन.एस यादव और प्रो. अशोक कुमार सोनकर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन समन्वयक डॉ. चंद्र सेन प्रताप सिंह और सह-समन्वयक डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में हुआ। पहले दिन की शुरुआत ट्रॉफी अनावरण से हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों के लिए रिसर्चर टेस्ट और मेमोरियल एक्सचेंज जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। 8 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया दूसरे दिन कुल 37 टीमों ने प्रीलिम्स राउंड में भाग लिया। प्रीलिम्स राउंड I और II के बाद शीर्ष 8 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी उसी दिन आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी वकालत और कानूनी ज्ञान का साझा किया। उनके तर्कों और प्रस्तुतियों का मूल्यांकन अनुभवी निर्णायकों द्वारा किया गया, जिन्होंने उनकी तार्किक क्षमता और प्रस्तुति कौशल का आकलन किया।प्रतियोगिता का समापन प्रतिस्पर्धात्मक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस आयोजन ने छात्रों को व्यावहारिक कानूनी अनुभव प्रदान किया और उनके आत्मविश्वास तथा कौशल को विकसित करने में मदद की।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
