लखनऊ यूनिवर्सिटी में BAPSA का विरोध प्रदर्शन:बाबा साहब की तस्वीर व्हाट्सएप डीपी लगाने पर हुआ विवाद, डीपी का विरोध करने वाली छात्रों को बर्खास्त करने की मांग
![]()
लखनऊ यूनिवर्सिटी में BAPSA का विरोध प्रदर्शन:बाबा साहब की तस्वीर व्हाट्सएप डीपी लगाने पर हुआ विवाद, डीपी का विरोध करने वाली छात्रों को बर्खास्त करने की मांग
लखनऊ यूनिवर्सिटी में BAPSA छात्र संगठन का विरोध प्रदर्शन। यूनिवर्सिटी के न्यू कैंपस में व्हाट्सएप ग्रुप में डीपी को लगाने को लेकर हुआ विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। वीसी ऑफिस का घेराव कर रहे छात्रों ने बताया कि न्यू कैंपस में LL.B. की छात्रा नेहा कामले के साथ 26 मार्च को मारपीट की घटना हुई। छात्रों ने आरोप लगाया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर हॉस्टल के व्हाट्सएप ग्रुप पर नेहा ने बाबा साहब की तस्वीर लगा दी थी जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया और नेहा से मारपीट किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने और नारेबाजी करते रहे। करीब दो घंटे तक चले इस धरने में पुलिस ने छात्रों को समझाया जिसपर छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड द्वारा दिये लिखित आश्वासन पर मान गए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्रों को एक हफ्ते में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में शामिल BAPSA के अध्यक्ष मानव रावत ने कहा की बाबा साहब और उनकी तस्वीर का विरोध करना बेहद गलत है। विश्वविद्यालय के अंदर जो छात्र संविधान रचेता डॉक्टर अंबेडकर का विरोध कर रहे हैं यह सीधे तौर पर संविधान का विरोध है। इसलिए जिन छात्रों ने डीपी लगाने वाली छात्रा नेहा के साथ मारपीट किया है लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन उन्हें तत्काल यूनिवर्सिटी से बर्खास्त करे। फिलहाल संबंधित मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित में शिकायत किया है कार्रवाई नहीं हुई तो महाआंदोलन होगा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
