![]()
लखनऊ यूनिवर्सिटी के कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन:10 साल नौकरी के बाद आउट सोर्सिंग पर कर रहे, अब कर्मचारियों ने शुरू किया धरना
लखनऊ यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग पर करने का विरोध किया है। नगर अध्ययन एवं पर्यावरण केंद्र के कर्मचारियों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काम के दौरान अधिकारी मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। लगातार ऐसी स्थिति होने के बावजूद परिवार को पालने के लिए नौकरी कर रहे थे, लेकिन अब हम लोगों को आउटसोर्सिंग पर नौकरी कर दी जा रही है, जिसके चलते हमारी नौकरी पर खतरा है हमारी मांग है। बोले दी जाए स्थाई नौकरी अस्थाई नहीं स्थाई नौकरी दी जाए। इसको लेकर वह विभाग के खिलाफ धरना दे रहे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि हम लोग यहां पर 20 सालों से कोई 15 साल और कोई आठ साल से काम कर रहा है। पर अब यह लोग आउटसोर्सिंग से हम लोगों को नियुक्त करेंगे। इसको लेकर विरोध हो रहा है।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply