लखनऊ में VVIP चौराहे पर अखिलेश यादव के खिलाफ होर्डिंग लगाया गया है। इसके जरिये उनके 2012 से 2017 तक के शासनकाल पर सवाल खड़े किए गए हैं। इस होर्डिंग पर लिखा है- सपा का ल्यारी राज न भूले हैं, न भूलेंगे। उस दौरान 5 साल में हुई घटनाओं की खबरों की कटिंग लगाई गई है। इस पर नीचे समाजसेवी देवेंद्र तिवारी लिखा गया है। होर्डिंग में “ल्यारी राज” का जिक्र करते हुए दावा किया गया है कि सपा सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश की स्थिति कराची के ल्यारी इलाके जैसी हो गई थी। होर्डिंग में 2012 से 2017 तक हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं को आम बताया गया है। कई आपराधिक मामलों की खबरों की कटिंग लगाई गई है। अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का आरोप होर्डिंग में सपा शासन के दौरान नेताओं के अंडरवर्ल्ड से कथित संबंध होने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीधे संबोधित करते हुए लिखा गया है कि “पहले खुद देखें, अब कितना सुधार हुआ है।” होर्डिंग के जरिये मौजूदा सरकार की कानून-व्यवस्था को बेहतर बताते हुए दावा किया गया है कि अब प्रदेश में “कानून का राज” स्थापित हो चुका है और अपराध पर लगाम लगी है। सपा बोली- अब ब्राह्मणों का अपमान समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक बाजपेई ने इस होर्डिंग का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि देवेंद्र तिवारी आने वाले चुनाव में टिकट के लिए भाजपा की चाटुकारिता कर रहे हैं। वह भूल रहे हैं कि भाजपा के ही नेताओं और मंत्रियों के बयान ब्राह्मण समाज के अपमान से जुड़े रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रहे अजय मिश्रा टेनी ने ब्राह्मण नेता को जूते से मारने जैसी बात कही थी। वहीं, मुख्यमंत्री द्वारा शंकराचार्य से सर्टिफिकेट मांगने जैसे बयान भी सामने आए थे। सपा प्रवक्ता ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है।

Leave a Reply