DniNews.Live

लखनऊ में Swiggy कस्टमर केयर बनकर ठगी:फाइल खोलते ही खाते से उड़े पैसे; ऑडर कैंसिल करने के लिए किया था कॉल

लखनऊ में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना एक युवक को भारी पड़ गया। आशियाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने Swiggy कस्टमर केयर बनकर 95,999 रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित निगम कुमार के मुताबिक, 8 मार्च को उन्होंने Swiggy से खाना ऑर्डर किया था। डिलीवरी में देरी होने पर ऑर्डर कैंसिल कर दिया। रिफंड के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर ढूंढकर कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया और एक फाइल भेजकर कहा कि इसे खोलते ही पैसा वापस आ जाएगा। पीड़ित ने जैसे ही फाइल खोली, खाते से दो बार में कुल 95,999 रुपए निकल गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद अब आशियाना थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करवाई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *