DniNews.Live

लखनऊ में STF ने ट्रक से 5 कुंतल गांजा पकड़ा:ओडिशा से लाकर सुलतानपुर रोड पर होनी थी सप्लाई, ट्रेलर में बनाई गई थी गुप्त कैविटी

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एसटीएफ ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। टीम ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। एसटीएफ को पिछले कुछ दिनों से विभिन्न राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में टीम अभिसूचना संकलन में जुटी थी। सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा ट्रक
टीम को इनपुट मिला कि ओडिशा से गांजा लदा ट्रक (नंबर JH-05 CX-4295) सुलतानपुर रोड के रास्ते लखनऊ आएगा और एचसीएल के पास सर्विस लेन में सुनसान जगह पर माल उतारा जाएगा। इस पर एसटीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और ट्रेलर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में बनी गुप्त कैविटी से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद चालक अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गुप्त कैविटी में छिपाकर लाते थे गांजा
पूछताछ में चालक ने बताया कि झारखंड निवासी टीपू और तपन उसके वाहन मालिक हैं। उनके निर्देश पर ओडिशा से गांजा लोड कर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई की जाती थी। ट्रेलर में खास तौर पर गुप्त कैविटी बनाई गई थी, जिसमें करीब 5 कुंतल तक गांजा छिपाया जा सकता है। आरोपी ने बताया कि वह 3-4 बार पहले भी इस तरह की खेप ला चुका है और हर चक्कर के लिए उसे 40 से 50 हजार रुपये मिलते थे। गिरोह के सरगना फरार
पुलिस के मुताबिक वाहन मालिक टीपू और तपन फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में थाना सुशांत गोल्फ सिटी में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *