DniNews.Live

लखनऊ में LSG-DC के खिलाड़ियों ने की प्रैक्टिस:ऋषभ पंत ने बैटिंग, मिचेल मार्श-लुंगी एनगिडी ने की बॉलिंग, 1 अप्रैल को मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच होने वाले पहले मुकाबले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने सोमवार को इकाना स्टेडियम में कड़ा अभ्यास किया। इस बार मुकाबला दिलचस्प होगा। दोनों टीमें आईपीएल के इस सत्र में इकाना स्टेडियम से अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेंगी। खास बात यह भी है कि दोनों ही टीमों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की भरमार है जो अपने घरेलू मैदान पर एक-दूसरे को चुनौती देते नजर आएंगे। स्थानीय पेसर नमन तिवारी पर रहेगी नजर मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से जहां स्थानीय पेसर नमन तिवारी अपनी रफ्तार का जादू दिखाएंगे, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के बेड़े में कानपुर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव, लखनऊ के विप्रज निगम और मेरठ के युवा सनसनी समीर रिजवी अपना दम दिखाने को बेताब हैं। अभ्यास सत्र के दौरान एलएसजी के दिग्गज खिलाड़ी एडन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने नेट्स पर लंबी बल्लेबाजी की। कप्तान ऋषभ पंत भी लय में नजर आए। उन्होंने मैदान के चारों ओर बड़े शॉट्स लगाए। टीम की पेस बैटरी की कमान संभाल रहे अनुभवी मोहम्मद शमी ने युवा स्पीडस्टार मयंक यादव के साथ काफी समय बिताया। अक्षर पटेल बढ़त बनाने की करेंगे कोशिश दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल रहे अक्षर पटेल की रणनीति पर सबकी नजरें होंगी। आकर्षण का केंद्र केएल राहुल रहे, जो लखनऊ की कमान संभालने के बाद अब दिल्ली की जर्सी में नजर आएंगे। एलएसजी का साथ छोड़ दिल्ली से जुड़े डेविड मिलर ने भी नेट्स पर देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। दिल्ली की ओर से मिचेल मार्श और लुंगी एनगिडी ने भी धारदार गेंदबाजी कर अपनी तैयारियों को पुख्ता किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *