DniNews.Live

लखनऊ में 52 गैस सिलेंडर पकड़े:मकान से 40 और गाड़ी से 12 सिलेंडर बरामद, दोगुने दामों पर ब्लैक कर रहा था

लखनऊ में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (FCS) ने मंगलवार को आलमबाग क्षेत्र में छापेमारी कर एक व्यक्ति के घर और वाहन से बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच टीम ने आलमबाग स्थित न्यू सरदारी खेड़ा इलाके में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी सुनील कुमार के घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा गाड़ी से 12 घरेलू सिलेंडर बरामद हुए। बरामद सिलेंडर इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम कंपनियों के हैं, जो घरेलू उपयोग के लिए हैं। सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अधिकारियों का मानना है कि घरेलू सिलेंडरों का इस तरह बड़े पैमाने पर भंडारण और परिवहन कालाबाजारी और अवैध वितरण की ओर इशारा करता है। इस कार्रवाई में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलमबाग, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हजरतगंज/याहियागंज, पूर्ति निरीक्षक चौक और आलमबाग की टीम शामिल रही। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है। 17,000 से ज्यादा छापेमारी और निरीक्षण किए प्रदेश में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, 12 मार्च से अब तक पूरे उत्तर प्रदेश में 17,000 से ज्यादा छापेमारी और निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें कई एफआईआर दर्ज हुई हैं। गिरफ्तारियां भी की गई हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *