DniNews.Live

लखनऊ में 39 युवाओं को सड़क सुरक्षा मित्र प्रशिक्षण मिला:यातायात जागरूकता और नियंत्रण में निभाएंगे अहम भूमिका, कार्यक्रम में अधिकारियों ने दिए जरूरी निर्देश

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा मित्र योजना के तहत लखनऊ में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना के अंतर्गत युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘माई भारत’ पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं को सड़क सुरक्षा से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे स्वयंसेवक के रूप में काम करते हुए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा अभियान को मजबूत कर सकें। ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित हुआ प्रशिक्षण सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फिटनेस सेंटर में 39 युवा स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय ने की। अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारी कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) राधा रमण सिंह सहित कई अधिकारियों ने युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात प्रबंधन और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सड़क सुरक्षा किट का भी हुआ वितरण प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा किट भी वितरित की गई। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *