लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न टीमों ने शहरभर में 20 गैस एजेंसियों के शोरूम और गोदामों की जांच की, जिसमें एक स्थान पर अवैध रिफिलिंग करते युवक का पकड़ा। अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी, अपर सिटी मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। प्रशासन का उद्देश्य घरेलू सिलेंडरों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करना और कालाबाजारी पर रोक लगाना था। किचन स्टोर और दुकानों पर भी जांच टीमों ने चिनहट के विधायक चौराहा स्थित जालान किचन स्टोर, स्कूटर इंडिया चौराहा के पास और गौरी बाजार के नजदीक काजल किचन स्टोर की भी जांच की।
इसके साथ ही अलीगंज स्थित महावीर इंटर कॉलेज के पास एलडी कॉलोनी की एक दुकान पर भी छापेमारी की, जहां संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। अवैध रिफिलिंग का खुलासा, उपकरण बरामद जांच के दौरान एलडी कॉलोनी की दुकान में सुरेंद्र कुमार नामक व्यक्ति अवैध रूप से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करते हुए पाया गया। उसके पास से 14.2 किलो के 7 घरेलू सिलेंडर, दो लिफ्टर, एक पाइप रिफिलर और वजन मापने की मशीन (घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक) बरामद की गई। पूछताछ में उसने खुद को गैस हॉकर बताया और मौके पर ही रिफिलिंग का काम करने की बात स्वीकार की। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रशासन ने आरोपी सुरेंद्र कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों से न सिर्फ उपभोक्ताओं को नुकसान होता है, बल्कि गैस आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

Leave a Reply