DniNews.Live

लखनऊ में 2 टीमों के साथ ऋषभ पंत की बैटिंग:मयंक यादव की रफ्तार ने फिर चौंकाया, अर्जुन तेंदुलकर ने की बेहतरीन गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने गुरुवार को यूपी 20 लीग की टीम काशी रुद्रा के खिलाड़ियों के साथ स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर एलएसजी बनाम केआर इलेवन अभ्यास मैच खेला। तेज गेंदबाज मो शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और बल्लेबाज मुकुल चौधरी काशी रुद्रा के खिलाड़ियों के साथ खेले। जबकि कप्तान ऋषभ पंत दोनों टीमों से बैटिंग करने उतरे। पहले बल्लेबाजी करने आई एलएसजी की टीम से ऋषभ पंत, अर्शीन कुलकर्णी और शहबाज अहमद ने आक्रामक पारी खेली। केआर इलेवन की ओर से मो शमी, आवेश खान और मोहसिन ने अपनी स्विंग और बाउंसर से चकित किया। मयंक यादव की रफ्तार ने चौंकाया लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत व मुकुल चौधरी और काशी रुद्रा के शुभम व अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मैदान के चारों ओर शॉट लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। एलएसजी की ओर से मयंक यादव, दिग्वेश राठी, शहबाज, अर्जुन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों को खेलते देख अकादमी के नन्हें क्रिकेटर भी चीयर करने पहुंचे। कुछ खिलाड़ियों ने बच्चों को आटोग्राफ भी दिए और फोटोज खिंचवाई। कल से आएंगे ओवरसीज खिलाड़ी टीम प्रबंधन के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स के सभी भारतीय खिलाड़ी पहले ही टीम से जुड़ चुके हैं, शुक्रवार से ओवरसीज खिलाड़ियों का आना भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद अभ्यास में और तेजी आएगी। टीम के ओवरसीज प्लेयर्स में मैथ्यू बृजवेक और निकोलस पूरन शुक्रवार को टीम से जुड़ जाएंगे। 20 मार्च को इकाना स्टेडियम में ऑप्शनल प्रैक्टिस रखी गई है। मिशेल मार्श, एडम मार्कम, जोश इंग्लिश, वानिंदु हसरंगा भी 22 मार्च तक टीम से जुड़ेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *