DniNews.Live

लखनऊ में 2 क्विंटल गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार:STF को 3 घंटे पहले मिली सूचना, सुल्तानपुर रोड पर चेकिंग लगाकर पकड़ा ट्रक

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एसटीएफ ने ट्रक से 2 क्विंटल गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत करीब 52 लाख बताई जा रही है। टीम ने तस्कर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि एसटीएफ को पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। टीम तस्करों की तलाश में लगी थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि ओडिशा से गांजा लदा ट्रक (नंबर JH-05 CX-4295) सुलतानपुर रोड के रास्ते लखनऊ आएगा और एचसीएल के पास सर्विस लेन में सुनसान जगह पर माल उतारा जाएगा। इस पर एसटीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और ट्रेलर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 200 किलो गांजा बरामद तलाशी के दौरान ट्रक में बनी गुप्त कैविटी से 200 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 52 लाख रुपए है। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। चालक की पहचान नालंदा बिहार निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई। गुप्त कैविटी में छिपाकर लाते थे गांजा
पूछताछ में चालक ने बताया कि झारखंड निवासी टीपू और तपन उसके गाड़ी मालिक हैं। उनके कहने पर ओडिशा से गांजा लोड कर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई की जाती थी। ट्रेलर में खास तौर पर गुप्त कैविटी बनाई गई थी। जिसमें करीब 5 कुंतल तक गांजा छिपाया जा सकता है। आरोपी ने बताया कि वह 3-4 बार पहले भी इस तरह की खेप ला चुका है और हर चक्कर के लिए उसे 40 से 50 हजार रुपए मिलते थे। गिरोह के सरगना फरार
एसटीएफ के मुताबिक वाहन मालिक टीपू और तपन फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में थाना सुशांत गोल्फ सिटी में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *