DniNews.Live

लखनऊ में 1.25 करोड़ का सोना चोरी:परिवार गया था इंदौर, ग्रिल काटकर घुसे चोरों ने खंगाला घर

लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र के जानकीपुरम सेक्टर-एच में एक मकान से 1.25 करोड़ का सोना और नगदी चोरी हो गई। चोर घर की बाहरी ग्रिल और शीशा काटकर अंदर घुसे और लाखों का माल समेटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। जानकीपुरम सेक्टर-एच में मकान संख्या 1/721 में दीपक वर्मा का परिवार के साथ रहता है। वह उत्तराखंड के बागेश्वर में एसबीआई बैंक के मैनेजर हैं। दीपक के अनुसार, वे 28 मार्च की शाम पत्नी व परिजनों के साथ बेटे की ससुराल इंदौर गए थे। 31 मार्च की सुबह करीब 8:30 बजे जब लौटे तो घर का नजारा देख सन्न रह गया। ग्रिल कटी थी, शीशा टूटा था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। नवविवाहित बेटी के गहने भी ले गए चोर चोरों ने बक्सों के ताले तोड़ दिए और अलमारियां खंगालीं। पीड़ित के मुताबिक, करीब 74 तोला सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। इनमें पत्नी के करीब 40 तोला, नवविवाहित बेटी के 26 तोला और अन्य करीब 8 तोला सोने के आभूषण शामिल हैं। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला। उनकी बेटी की शादी भी इंदौर में हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *