लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र के जानकीपुरम सेक्टर-एच में एक मकान में चोरी हो गई। चोर घर की बाहरी ग्रिल और शीशा काटकर अंदर घुसे और लाखों का माल समेटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। मकान संख्या 1/721 निवासी दीपक वर्मा के अनुसार, वह 28 मार्च की शाम पत्नी व परिजनों के साथ बेटे की ससुराल इंदौर गए थे। 31 मार्च की सुबह करीब 8:30 बजे जब परिवार लौटा तो घर का नजारा देख सन्न रह गया। ग्रिल कटी थी, शीशा टूटा था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। नवविवाहित बेटी के गहने भी ले गए चोर चोरों ने बक्सों के ताले तोड़ दिए और अलमारियां खंगालीं। पीड़ित के मुताबिक, करीब 74 तोला सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। इनमें पत्नी के करीब 40 तोला, नवविवाहित बेटी के 26 तोला और अन्य करीब 8 तोला सोने के आभूषण शामिल हैं। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला।

Leave a Reply