DniNews.Live

लखनऊ में 1 अप्रैल को अनोखा ‘अपमान समारोह’:15 लोगों को शॉल संग आलू-प्याज देकर किया सम्मानित

लखनऊ में 1 अप्रैल का दिन इस बार एक अनोखे अंदाज में मनाया गया। गोमती नगर स्थित शीरोज हैंगआउट में धुन बंजारा संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हंसी, संगीत और एक विशेष सम्मान समारोह का संगम देखने को मिला। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना था। कार्यक्रम की अध्यक्ष मंजू श्रीवास्तव ने बताया कि उनका लक्ष्य इस दिन को यादगार बनाना और खुशी बांटना था। इसी विचार के साथ गायन, नृत्य और कविता जैसी विभिन्न प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिनमें स्थानीय कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य आकर्षण ’15 श्रीमान अपमान समारोह’ रहा इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ’15 श्रीमान अपमान समारोह’ रहा। नाम भले ही ‘अपमान’ का था, लेकिन इसमें 15 लोगों का बेहद प्यार और सम्मान के साथ ‘मजाकिया अंदाज’ में अभिनंदन किया गया। उन्हें शॉल और मोमेंटो के साथ आलू, प्याज और खीरे जैसी सब्जियां देकर सम्मानित किया गया। इस अनोखे सम्मान से सभी प्रतिभागी खुश नजर आए और पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा। धुन बंजारा संस्था पिछले पांच वर्षों से लगातार इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। संस्था का प्रयास रहता है कि हर मौसम और हर अवसर पर कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच मिले। ज्यादातर कार्यक्रम शीरोज हैंगआउट में ही आयोजित होते हैं, जिससे यहां काम करने वाली एसिड अटैक सर्वाइवर महिलाओं को भी सहयोग मिलता है। अधिकांश लोग संगीत और कला से जुड़े होते हैं कार्यक्रम में मौजूद देवेंद्र मोदी ने कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि कलाकारों को दिल से जोड़ने का माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि यहां आने वाले अधिकांश लोग संगीत और कला से जुड़े होते हैं, जो एक-दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं।इस अनोखे ‘अपमान समारोह’ ने यह साबित कर दिया कि खुशी बांटने के तरीके अलग हो सकते हैं, लेकिन उनका प्रभाव हमेशा खास होता है। साथ ही, इस पहल ने समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक प्रेरणादायक संदेश भी दिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *