DniNews.Live

लखनऊ में स्टंटबाजों का अड्डा बना जनेश्वर पार्क का रोड:पुलिस ने एलडीए को लिखा पत्र कहा, हादसे रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर की जरूरत है

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास गेट नंबर 4 से गेट नंबर 6 के बीच की रोड इन दिनों स्टंटबाज युवाओं का अड्डा बन गई है। तेज रफ्तार गाड़ियों और खतरनाक स्टंट से यहां हर वक्त बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। गोमतीनगर विस्तार पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मामले की जांच कराई गई। जिसमें सामने आया कि इस रोड पर वाहनों की रफ्तार बेहद तेज रहती है और आए दिन स्टंटबाजी की घटनाएं हो रही हैं। 300-300 मीटर पर स्पीड ब्रेकर का प्रस्ताव पुलिस के स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि सड़क लंबी और सीधी होने के कारण युवक इसे रेसिंग और स्टंट के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने एलडीए को प्रस्ताव भेजकर गेट नंबर 4 से गेट नंबर 6 के बीच दोनों तरफ करीब 300-300 मीटर की दूरी पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। कार्रवाई न हुई तो हो सकता है बड़ा हादसा पुलिस का कहना है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी समय गंभीर सड़क दुर्घटना हो सकती है। स्पीड ब्रेकर बनने से न केवल वाहनों की रफ्तार नियंत्रित होगी, बल्कि स्टंटबाजी पर भी लगाम लगेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *