DniNews.Live

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ निकली तेज धूप:मॉडरेट लेवल में AQI, 29 मार्च से होगी बारिश तापमान में 6 डिग्री तक की होगी गिरावट

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है। तेज चटक धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में एक से दो बार बादल भी छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 88 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 37 फ़ीसदी रही। दिन में 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मॉडरेट लेवल में लखनऊ की हवा लखनऊ के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI सुबह के समय में 106 के साथ में यलो जोन मॉडरेट लेवल में दर्ज किया गया है। सबसे खराब स्थिति अलीगंज 192 और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 133 के साथ में मॉडरेट लेवल में रहा। लालबाग 89, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 79, गोमतीनगर 73 और कुकरैल 62 के साथ में ग्रीन जोन में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से शुक्रवार को शाम 4 बजे जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 97 के साथ में संतोषजनक स्थिति में रहा। 29 मार्च से बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बूंदा बांदी के साथ हुई हल्की वर्षा के कारण अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में औसतन 3-6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसका प्रभाव समाप्त होने से 28-29 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग इतनी ही बढ़त होगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर 3-6 डिग्री तापमान की गिरावट आने की सम्भावना है। अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 मार्च देर शाम/रात से प्रदेश में वर्षा का अगला दौर शुरू होकर महीने के अंत तक जारी रहने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री के उतार चढ़ाव जारी की संभावना है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *