DniNews.Live

लखनऊ में सुबह-सुबह 9 बाइक और थार सीज:पुलिस ने स्टंटबाजों को पकड़ा, लड़कियों को बैठाकर REEL बनाते हुए बाइक उड़ा रहे थे


                 लखनऊ में सुबह-सुबह 9 बाइक और थार सीज:पुलिस ने स्टंटबाजों को पकड़ा, लड़कियों को बैठाकर REEL बनाते हुए बाइक उड़ा रहे थे

लखनऊ में सुबह-सुबह 9 बाइक और थार सीज:पुलिस ने स्टंटबाजों को पकड़ा, लड़कियों को बैठाकर REEL बनाते हुए बाइक उड़ा रहे थे

लखनऊ की सड़कों पर फर्राटा भरते और स्टंट कर दहशत फैलाने वाले युवकों पर गुरुवार तड़के पुलिस ने शिकंजा कसा। गोमतीनगर विस्तार इलाके में सुबह-सुबह पुलिस ने 9 मॉडिफाइड और तेज रफ्तार बाइकों को सीज कर दिया। बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही एक थार को भी कब्जे में ले लिया। स्टंटबाज युवक लड़कियों को बैठाकर REEL बनाते हुए मॉडिफाइड बाइकों को उड़ा रहे थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सब पर कार्रवाई कर दी। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के निर्देश पर की गई। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग प्वाइंट पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की। तेज आवाज वाले साइलेंसर बने मुसीबत चेकिंग के दौरान पकड़ी गई अधिकांश बाइकों में साइलेंसर से छेड़छाड़ कर तेज आवाज निकाली जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, यह न सिर्फ मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है, बल्कि ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ आम लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बनता है। अधिकारियों ने साफ कहा कि ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। रील बनाने बाराबंकी से पहुंचे थे युवक पूछताछ में खुलासा हुआ कि कुछ युवक बाराबंकी से लखनऊ सिर्फ रील बनाने के लिए आए थे। ये जनेश्वर मिश्र पार्क के पास स्टंट कर वीडियो शूट कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया और उनकी गाड़ियां सीज कर दीं। थाने में खड़े किए गए वाहन, कार्रवाई जारी पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को थाने में खड़ा करा दिया है। चालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट, रेसिंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *