लखनऊ के सुल्तानगंज इलाके में एक सिरफिरे युवक ने बिजली के पोल में आग लगाकर भाग गया। लगातार दो दिनों तक हुई इस तरह की घटनाओं से हजारों घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई और विभाग को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। अवर अभियंता आलोक कुमार सिंह के अनुसार, 26 मार्च की सुबह करीब 3:35 बजे सुल्तानगंज चौकी के पास बिजली के पोल की केबल में आग लगा दी गई। इसके कुछ ही देर बाद करीब 4 बजे सीआईडी ऑफिस के पास एक अन्य पोल को भी आग के हवाले कर दिया गया। इन घटनाओं के चलते करीब 1500 उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई 2 घंटे तक ठप रही, जबकि 110 उपभोक्ताओं को करीब 6 घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा। विभाग को लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ। जांच में मिले CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान विशाल (पुत्र स्व. बच्चा), निवासी एकलव्य नगर गोखले मार्ग के रूप में हुई है। हद तो तब हो गई जब 27 मार्च की सुबह करीब 3:25 बजे उसी युवक ने अशोक कुमार फीडर के आशा अपार्टमेंट के पास फिर से पोल में आग लगाने की कोशिश की। हालांकि समय रहते सूचना मिलने पर बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने आग बुझाकर बड़ा नुकसान टाल दिया। अवर अभियंता इस मामले में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Leave a Reply