लखनऊ के गांधी भवन सभागार, कैसरबाग में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक संपन्न हुई। अर्चना साहू ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रदेशभर से आए पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सोनिका राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक जनप्रतिनिधि तैयार करने होंगे। सोनिका राठौर ने युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। युवा नेतृत्व ने जानकारी दी बैठक का संचालन राम रमाशंकर साहू ने किया, जिन्होंने समाज को अपनी हिस्सेदारी के लिए सजग रहने का आह्वान किया। युवा नेतृत्व ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें ऐसी हैं, जहां तेली समाज का महत्वपूर्ण प्रभाव है। इन क्षेत्रों में समाज की आबादी 40 हजार से 60 हजार तक है।युवा नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि यदि समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिलता है, तो वे अपने बैनर तले चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे। यह निर्णय समाज की राजनीतिक शक्ति को प्रदर्शित करने और अपनी मांगों को मनवाने के लिए लिया गया है। एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया बैठक में संपूर्ण आनंद गुप्ता, इंद्रजीत साहू, मनोज कुमार साहू, मोहनलाल गुप्ता, विश्राम सागर राठौर और राजेश साहू सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाने के लिए एक ठोस कार्ययोजना पर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के सम्मान और विकास से संबंधित एजेंडा बिंदुओं पर तेजी से कार्य किया जाएगा। वक्ताओं ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया, ताकि समाज को उसका उचित अधिकार और पहचान मिल सके।

Leave a Reply