Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

लखनऊ में सपा विधायक का फर्श पर बैठकर प्रदर्शन:नगर निगम मुख्यालय घेरा, बोले- पानी नहीं मिल रहा, जल कर बढ़ गया


                 लखनऊ में सपा विधायक का फर्श पर बैठकर प्रदर्शन:नगर निगम मुख्यालय घेरा, बोले- पानी नहीं मिल रहा, जल कर बढ़ गया

लखनऊ में सपा विधायक का फर्श पर बैठकर प्रदर्शन:नगर निगम मुख्यालय घेरा, बोले- पानी नहीं मिल रहा, जल कर बढ़ गया

लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा सोमवार को अपने पार्षदों और नेताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने नगर निगम का घेराव करते हुए मुख्यालय परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पिछले कई दिनों से उनके विधानसभा क्षेत्र में पानी, सड़क और साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। लेकिन, नगर निगम की लापरवाही से कोई काम नहीं हो रहा है। उनके क्षेत्र में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और नगर निगम ने जल कर बढ़ा दिया। 2 तस्वीरें देखिए- विधायक बोले- लखनऊ में स्मार्ट टैक्स लग रहा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा- नगर निगम क्षेत्र के अंदर बहुत नागरिक समस्याएं हैं। नगर निगम उन समस्याओं के निदान पर काम नहीं कर रहा है। जगह-जगह कूड़ा लगा है। इससे लोगों में बीमारियां फैल रही हैं। कूड़ा हटाने के बजाय उस पर टैक्स लगाया जा रहा है। लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाना था लेकिन यहां स्मार्ट टैक्स लगाए जा रहे हैं। पानी नहीं मिल रहा है और जल कर बढ़ा दिया गया है। ‘हमारी सरकार आएगी तो इन्हें बताएंगे’ सपा की राष्ट्रीय सचिव लता जायसवाल ने कहा- सरकार सबको एक नजर से नहीं देख रही है। हमारे पार्षदों को बजट नहीं दिया जा रहा है। हमारे क्षेत्रों में पानी की बहुत समस्या है। नाली खराब है, सबमर्सिबल खराब है। जो पानी आ भी रहा है, वह गंदा है। उसे पी नहीं सकते। सपा पार्षदों के पास फंड नहीं है। पार्षदों को फंड पता नहीं कब मिलता है। सरकार के पास जब भी जाओ तो यही कहा जाता है कि फंड होगा तो मिलेगा। यह फंड पता नहीं कहां रहता है। 2027 में जब अखिलेश भैया की सरकार आएगी तो हमको इनको बताएंगे। ‘सपा पार्षदों की निधि रोक ली जाती है’ सपा प्रदेश सचिव शबनम खान ने कहा- हम लोग यहां जनता के मुद्दे लेकर आए थे। नाली भरी हुई हैं, सीवर चैंबर फुल हैं। सड़कें टूटी हुई हैं। सपा पार्षदों के वार्डों में कोई काम नहीं होता। पार्षदों के पास अपनी 2 करोड़ 10 लाख रुपए की विकास निधि होना जुमला है। कोई पार्षद निधि नहीं है। सपा पार्षदों की निधि रोक ली जाती है। निधि होती तो क्षेत्र का विकास नहीं होता क्या? कोई भी चलकर देख ले कि सपा पार्षदों के वार्डों में विकास हुआ है या नहीं? सपा विधायक की 11 मांगें-


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *