लखनऊ में परिवहन विभाग की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में बड़ी संख्या में युवा हिस्सा ले रहे हैं। अंशिका पटेल ने कहा- सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुज जरूरी है। आयुष राजपूत ने कहा-रोड पर एक्सीडेंट नहीं हो, इसके लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियम, सावधानियां और दुर्घटना से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। किंजल सिंह ने कहा- रोड सेफ्टी के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाना है परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बताया- कार्यशाला में 75 जनपद से चार-चार प्रशिक्षु आए हैं। इसमें हम लोग ने स्काउट गाइड के सभी छात्र-छात्राओं को शामिल किया है। मेरा अटूट विश्वास है कि अगर स्काउट गाइड हमसे जुड़ेंगे तो रोड सेफ्टी के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचा सकेंगे। सड़क पर जोखिम कम करने पर चर्चा सड़क सुरक्षा के विशेषज्ञ रोहित बालूजा युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे। वे ट्रैफिक मैनेजमेंट, ड्राइविंग व्यवहार और सड़क पर जोखिम कम करने के व्यावहारिक तरीकों पर विस्तार से जानकारी देंगे। मुख्य उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना है। प्रशिक्षित युवा आगे चलकर सड़क सुरक्षा अभियान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। दुर्घटनाओं में कमी लाने की पहल परिवहन विभाग का मानना है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है। इसके जरिए लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन की आदत विकसित होगी और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply