सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से राजधानी में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 24 और 25 मार्च को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवा प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों दिन सुबह 9 बजे से होगी। इसमें प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियम, सावधानियां और दुर्घटना से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ रोहित बालूजा देंगे विशेष प्रशिक्षण इस कार्यशाला में सड़क सुरक्षा के विशेषज्ञ रोहित बालूजा युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे। वे ट्रैफिक मैनेजमेंट, ड्राइविंग व्यवहार और सड़क पर जोखिम कम करने के व्यावहारिक तरीकों पर विस्तार से जानकारी देंगे। युवाओं को बनाया जाएगा सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना है। प्रशिक्षित युवा आगे चलकर सड़क सुरक्षा अभियान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। दुर्घटनाओं में कमी लाने की पहल परिवहन विभाग का मानना है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है। इसके जरिए लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन की आदत विकसित होगी और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply