लखनऊ के गोमती नगर स्थित प्राचीन शिव भोला मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में कन्या भोज, यज्ञ और भंडारा शामिल था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना के साथ यज्ञ में आहुति दी। मंदिर के संत बाबा गोपाल दास ने बताया कि नवरात्रि के इस अवसर पर सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कन्या भोजन कराया गया यज्ञ संपन्न होने के बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसमें छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका विधिवत पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराया गया। इसके उपरांत, एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जहां सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भजनों के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा सामूहिक भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भक्ति गीतों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक भजनों के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया।पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रि पर ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Leave a Reply