DniNews.Live

लखनऊ में शादी के 9 दिन बाद ही दुल्हन फरार:प्रेमी संग पहुंची थाने, पति संग जाने से किया इनकार

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में शादी के महज नौ दिन बाद एक नवविवाहिता के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि युवती कुछ घंटों पहले ही पहली बार ससुराल पहुंची थी। देर शाम पति के घर लौटने पर वह जेवर और कपड़े लेकर गायब मिली। पहली विदाई के बाद हुआ घटनाक्रम जानकारी के मुताबिक 11 मार्च को मोहनलालगंज के पुरसेनी निवासी युवती की शादी राजाखेड़ा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद युवती मायके लौट गई थी। 20 मार्च को पति पहली बार उसे विदा कराकर घर लाया। दोपहर में पत्नी को घर छोड़कर वह मामा के यहां चला गया। शाम को लौटने पर पत्नी घर पर नहीं मिली। ग्रामीणों ने देखा, प्रेमी संग जाती हुई पति ने आसपास तलाश की तो ग्रामीणों ने बताया कि युवती को एक युवक के साथ बाइक से जाते हुए देखा गया है। घर की तलाशी लेने पर जेवर और कपड़े भी गायब मिले। इसके बाद पति सीधे मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फोन किया तो हरियाणा से दिया जवाब पुलिस ने युवती के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ हरियाणा पहुंच गई है और वापस लौट रही है। कुछ देर बाद युवती अपने प्रेमी के साथ हरिकंशगढ़ी चौकी पहुंच गई। पति के साथ जाने से साफ इनकार चौकी पर युवती ने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की बात कही। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई। सूचना मिलते ही पति और ग्रामीण भी चौकी पहुंच गए, जहां देर शाम तक दोनों पक्ष मौजूद रहे। प्रेमी पहले से शादीशुदा, दोनों बालिग इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के अनुसार युवती और उसका प्रेमी दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से पुलिस के पास आए हैं। हालांकि प्रेमी पहले से शादीशुदा है और दूसरे समुदाय का है। ऐसे में दोनों के बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *