DniNews.Live

लखनऊ में ‘शक्तिस्वरूपा उत्सव’ का समापन:अपर्णा यादव ने आठ महिलाओं को ‘सर्वश्री सम्मान’ से नवाजा

लखनऊ में महिलाओं की उपलब्धियों और सम्मान को समर्पित ‘द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव’ का समापन के साथ किया। नव अंशिका फाउंडेशन द्वारा पूरे मार्च महीने तक चले इस उत्सव का अंतिम चरण ‘नव अंशिका सर्वश्री सम्मान समारोह’ विराजखंड स्थित नक्षत्र होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर्णा यादव थीं। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ महिलाओं को सम्मानित किया। अपने संबोधन में अपर्णा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं को कानूनी अधिकार और सुरक्षा मिल रही है। उन्होंने महिलाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां हुई कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ समारोह की शुरुआत हुई। देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों, जैसे ‘मुझे आजादी चाहिए’ और ‘नारी दुर्गा शक्ति’, ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। लोकगीतों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों और अंत में फूलों की होली ने उत्सव का माहौल बना दिया। 94 वर्षीय रामेश्वरी विष्ट को सम्मानित किया गया गाजियाबाद की दिव्यांशी जोशी ने ‘महिला एक मजबूत शिला’ विषय पर कविता पाठ कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन आमिर मुख्तार ने किया।सम्मान समारोह में पूजा मिश्रा, रीना पाण्डेय, रीशू सिंह, डॉ. अर्चना तिवारी, शबाना आजमी, रीता डे, नूतन वशिष्ट और 94 वर्षीय रामेश्वरी विष्ट को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, ज्योति किरण रत्न को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। नव अंशिका फाउंडेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने बताया कि पूरे मार्च महीने तक हर रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें श्रमजीवी महिलाओं का सम्मान, चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और देवी गीतों का आयोजन शामिल था। यह पूरा उत्सव महिलाओं की शक्ति और उनके योगदान को समर्पित रहा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *