Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

लखनऊ में वाहन ने महिला को कुचला, मौत:सैरपुर इलाके में सड़क पार कर रही थी, 15 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं

लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान सोमवार दोपहर 3 बजे तक भी नहीं हो पाई। यह घटना सीतापुर हाईवे पर रेवांता होटल के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क पार कर रही थी तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो सकी है। सैरपुर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस सोशल मीडिया की मदद लेकर महिला की शिनाख्त कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *