लखनऊ में लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; इंस्ट्राग्राम से हुई थी दोस्ती
![]()
लखनऊ में लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; इंस्ट्राग्राम से हुई थी दोस्ती
लखनऊ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान अलिशा (20) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से तालकटोरा थाना क्षेत्र के जनता नगरी की रहने वाली थी। पिछले कुछ समय से वह मदयगंज इलाके में किराए के मकान में अयान खान के साथ लिव-इन में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, अयान कपड़ों की दुकान पर काम करता है और आए दिन अलिशा के साथ मारपीट करता था। मृतका के भाई वसीम और नदीम का आरोप है कि अयान उनकी बहन को प्रताड़ित करता था और उसी ने उसकी हत्या की है। परिवार ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले अलीशा की शादी कानपुर में रहने वाले वसीम से हुई थी। शादी के बाद अलीशा की इंस्टाग्राम के जरिए अयान से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद 5 महीने पहले अयान कानपुर से अलीशा को भगा लाया था। जिसके बाद से दोनों लिव-इन में रह रहे थे। भाई वसीम ने बताया कि सुबह मदयगंज पुलिस का फोन आया उन्होंने बताया कि तुम्हारी बहन अलीशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब पहुंच कर देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
