DniNews.Live

लखनऊ में लघु उद्योग भारती का कार्यक्रम:वार्षिक आम सभा, कॉन्क्लेव और होली मिलन समारोह

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित होटल मर्क्योर में शुक्रवार को लघु उद्योग भारती लखनऊ का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस मौके पर वार्षिक आम सभा, अवध संभाग बैठक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कॉन्क्लेव और पारिवारिक होली मिलन समारोह एक साथ आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के पहले चरण में लघु उद्योग भारती लखनऊ की वार्षिक आम सभा संपन्न हुई। इसमें वर्ष 2026-27 की रणनीति और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही अवध संभाग की प्रगति की समीक्षा कर आगामी लक्ष्यों को तय किया गया। बैंकिंग समस्याओं पर खुलकर चर्चा तीसरे चरण में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ आयोजित कॉन्क्लेव में उद्यमियों ने अपनी बैंकिंग समस्याएं रखीं। ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने और वित्तीय सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वांत रंजन और विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। अखिल भारतीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने भी सहभागिता कर आयोजन को खास बनाया। सामाजिक समरसता का संदेश दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने कहा कि यह आयोजन उद्योगों के विकास के साथ-साथ सामाजिक मेलजोल का भी बेहतरीन उदाहरण है।अंत में पारिवारिक होली मिलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ब्रज की फूलों की होली ने माहौल को रंगीन बना दिया। इस आयोजन में 200 से अधिक उद्यमियों और उनके परिवारों ने भाग लेकर उत्साह बढ़ाया। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में रामप्रकाश गुप्ता (अध्यक्ष, अवध संभाग), अरुण भाटिया (संभाग महामंत्री), केशव माथुर (अध्यक्ष, लखनऊ इकाई), राजीव शर्मा (महामंत्री) और अनुज सहानी (कोषाध्यक्ष) सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *