लखनऊ में रिटायर्ड इंजीनियर के घर 60 लाख की चोरी:पत्नी की मौत पर बहराइच गए, NRI बेटा-बहू ससुराल में थे
![]()
लखनऊ में रिटायर्ड इंजीनियर के घर 60 लाख की चोरी:पत्नी की मौत पर बहराइच गए, NRI बेटा-बहू ससुराल में थे
लखनऊ के विभूति खंड इलाके में पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड असिस्टेंट इंजीनियर के घर लाखों की चोरी हो गई। पत्नी की मौत पर वह परिवार के साथ बहराइच गए थे। उनका NRI बेटा अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। इस दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। एक घंटे में हुई चोरी विभव खंड गोमती नगर निवासी कस्तूरी लाल जायसवाल पीडब्ल्यूडी असिस्टेंट इंजीनियर हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया 29 मार्च को पत्नी के निधन होने की वजह से बहराइच स्थित अपने गांव गए हुए थे। 30 मार्च को अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद परिवार के कुछ सदस्य लखनऊ आ गए लेकिन वो तेहवीं के कार्यक्रम के चलते वहीं रुके थे। रविवार रात घर मे मौजूद सदस्य खाना खाने एक रिश्तेदार के घर गए थे। तभी रात 11 से 12 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी कर ली। चोर साइड गेट का ताला तोड़कर अंदर जाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। कमरे में जाकर अलमारी तोड़कर एक किलो चांदी, छह सोने की चेन वह अन्य कीमती सामान सहित नगदी चुरा ली। चोरों ने करीब 60 लाख की चोरी की है। परिवार वापस लौटा तब घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी में कैद हुए चोर घर में चोरी के लिए घुसे चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घर के अंदर दो से तीन लड़के घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अलग-अलग कमरों में जाकर ताला तोड़कर लाखों का जेवर व नगदी पार कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामले में इंस्पेक्टर विभूति खंड अमर सिंह का कहना है पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। NRI बेटा-बहू डिनर करने गए थे बहू सुरभि ने बताया वह ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहती हैं। सास के देहांत होने पर लखनऊ आई थी। इसके बाद अपने घर पर ही रुकी थी। रविवार रात में अपने भाई के घर गई। डिनर करके वहीं पर रूक गई। वहां से सुबह लौटी तो घर के सभी ताले टूटे मिले। घर के अंदर रखे कीमती जेवर गायब थे। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
