DniNews.Live

लखनऊ में रामनवमी पर ट्रैफिक अलर्ट:शाम 4 से 7 बजे तक डायवर्जन, कपूरथला-खाटूश्याम मंदिर तक निकलेगी भगवा यात्रा

लखनऊ में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भगवा यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने बड़ा ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह यात्रा शाम 4 बजे कपूरथला चौराहा से शुरू होकर रात 7 बजे खाटूश्याम मंदिर पर समाप्त होगी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इन रूट्स पर रहेगा डायवर्जन जरूरी सेवाओं को छूट ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, एम्बुलेंस, स्कूल वाहन, फायर ब्रिगेड और शव वाहन को जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी जाने की अनुमति दी जाएगी। यातायात से जुड़ी किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान तय डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर आने से बचें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *