लखनऊ में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भगवा यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने बड़ा ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह यात्रा शाम 4 बजे कपूरथला चौराहा से शुरू होकर रात 7 बजे खाटूश्याम मंदिर पर समाप्त होगी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इन रूट्स पर रहेगा डायवर्जन छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला जाने वाला ट्रैफिक बंद रहेगा, वाहन मिडलैंड अस्पताल-नीरा नर्सिंग होम होकर जाएंगे। नीरा नर्सिंग होम से कपूरथला की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे, वायरलेस चौराहा से डायवर्ट होंगे। निराला नगर मोड़ व निराला नगर चौराहा से कपूरथला की ओर रास्ता बंद रहेगा, वाहन आईटी चौराहा होकर निकलेंगे। अलकापुरी तिराहा और वर्मा बिस्कुट तिराहा से भी कपूरथला की ओर ट्रैफिक रोका जाएगा, वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं। डालीगंज, हसनगंज, आईटी चौराहा, सीडीआरआई, शाहमीना, रूमी गेट, चौक, नक्कास, हैदरगंज, चरक चौराहा, केजीएमयू, हनुमान सेतु समेत कई इलाकों में भी डायवर्जन लागू रहेगा।
जरूरी सेवाओं को छूट ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, एम्बुलेंस, स्कूल वाहन, फायर ब्रिगेड और शव वाहन को जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी जाने की अनुमति दी जाएगी। हेल्पलाइन जारी यातायात से जुड़ी किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान तय डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर आने से बचें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply