DniNews.Live

लखनऊ में राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट:राधिका सिंह की स्मृति में 23 मार्च से होगा आगाज, 27 को फाइनल मैच

लखनऊ के 1090 चौराहे के पास स्थित सेज क्रिकेट ग्राउंड में 23 मार्च से स्व राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से स्वीकृति प्राप्त व क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के मुकाबले में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीम सेमीफाइनल फाइनल में पहुंचेगी। ग्रुप ए में सीएएल लखनऊ ब्लू, आगरा व गोरखपुर और ग्रुप बी में सीएएल लखनऊ रेड, कानपुर व सहारनपुर को जगह मिली है। टूर्नामेंट के सभी मैच 25-25 ओवर के खेले जाएंगे और लीग राउंड के बाद दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और आयोजन सचिव हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि राधिका फाउंडेशन के सहयोग से यह टूर्नामेंट मेरी मां की स्मृति में आयोजित हो रहा है, जिसमें बेटियां अपने खेल का हुनर दिखाते हुए मैदान पर उतरेंगी। उन्होंने आगे बताया कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 26 मार्च को होंगे जिसमें ग्रुप ए की शीर्ष टीम का मैच ग्रुप बी की नंबर दो टीम से और ग्रुप बी की शीर्ष टीम का मैच ग्रुप ए की नंबर दो टीम से होगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *