DniNews.Live

लखनऊ में युवती को व्हाट्सएप पर धमकी:भेजे आपत्तिजनक मैसेज, फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में रहने वाली एक युवती को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक और धमकी भरे मैसेज भेजे जाने का मामला सामने आया है। डरी-सहमी युवती के परिजनों ने थाना गाजीपुर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजन मो. सऊद खान (एडवोकेट) के मुताबिक उनकी भतीजी सायरा हसन को 3 मार्च की शाम अलग-अलग समय पर एक अज्ञात नंबर से कई मैसेज भेजे गए। मैसेज में आरोपी ने युवती के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना के बाद से युवती मानसिक रूप से परेशान है और डर के माहौल में जी रही है। परिजनों को आशंका है कि लगातार मिल रही धमकियों से वह कोई गलत कदम न उठा ले।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *