लखनऊ में युवक ने की आत्महत्या:पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में शोक की लहर
![]()
लखनऊ में युवक ने की आत्महत्या:पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में शोक की लहर
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के रायपुर में किराए पर रहने वाले एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान सीतापुर निवासी शनि गिरी के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक शनि गिरी मूल रूप से सीतापुर के बुध पकरिया के रहने वाले थे। वह पिछले डेढ़ साल से रायपुर में किराए के मकान में रह रहे थे और बाजारों में अनाज की फेरी लगाकर अपना गुजारा करते थे। शनिवार रात पड़ोस में रहने वाले दिनेश मौर्य ने शनि के चाचा भारद्वाज गिरी को फोन पर सूचना दी कि शनि ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पड़ोसियों ने तत्काल शनि को जानकीपुरम स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक अपने भाई पंकज के साथ उन्नाव मंडी चावल बेचने गया था, जिसके बाद पंकज घर लौट गया और शनि अपने किराए के मकान पर चला गया था। मृतक के परिवार में एक भाई अमित है, जो लखीमपुर खीरी में रहता है। तीन साल पहले इलाज के दौरान उनकी मां का भी निधन हो गया था। मौके पर पहुंचे चाचा भारद्वाज गिरी ने अपने भतीजे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
