DniNews.Live

लखनऊ में मौसी-फूफा भतीजे ने दर्ज करवाया मुकदमा:आरोप, जमीन के नाम पर 32 लाख ठगे: पैसा मांगने पर बंदूक दिखाकर धमकी

लखनऊ बाजारखाला थाना क्षेत्र में युवक ने अपनी मौसी और उनके पति पर 32 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जमीन दिलाने के नाम पर रकम ली गई, लेकिन न बैनामा कराया गया और न ही पैसा वापस किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। कोर्ट के आदेश पर अब बाजार खाला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
38 लाख में 1000 वर्गफुट दिलाने का झांसा पीड़ित अकील मिर्जा के मुताबिक, मार्च 2020 में उसकी मौसी हलीमा खातून ने प्रयागराज में एक बड़ी संपत्ति खरीदने की बात कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 38 लाख रुपए देने पर उसमें से 1000 वर्गफुट जमीन अकील के नाम कर दी जाएगी। रिश्तेदारी और विश्वास के चलते उसने बिना लिखित समझौते के प्रस्ताव मान लिया। अलग-अलग खातों से जुटाए 32 लाख अकील ने अपनी और रिश्तेदारों के खातों से किस्तों में 27 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जबकि 5 लाख रुपये नकद दिए। कुल मिलाकर 32 लाख रुपये दे दिए गए। बाकी 6 लाख रुपये बैनामा के बाद देने की बात तय थी। भुगतान के दौरान दिए गए खाली चेक आरोपियों के पास ही रहे। जब अकील ने चेक वापस मांगे तो हर बार बैनामा होने के बाद देने की बात कहकर टालमटोल की जाती रही। 4 करोड़ की प्रॉपर्टी खुद के नाम करा ली बाद में जांच में पता चला कि जिस संपत्ति की बात हो रही थी, उसे आरोपियों ने करीब 4 करोड़ रुपये में खुद के नाम रजिस्ट्री करा ली। इसके बावजूद अकील को न हिस्सा दिया गया, न पैसा लौटाया गया।पीड़ित का आरोप है कि रकम मांगने पर सैय्यद मोइन हसन ने बंदूक दिखाकर धमकाया और साफ कह दिया न जमीन मिलेगी, न पैसा… ज्यादा दबाव डाला तो जान से हाथ धो बैठोगे। फर्जी चेक बाउंस कर फंसाने की कोशिश शिकायत के बाद आरोपियों ने पुराने खाली चेक में मनमानी रकम भरकर बैंक में लगा दिए, जो बाउंस हो गए। पीड़ित का कहना है कि यह उसे झूठे केस में फंसाने की साजिश है। पीड़ित ने पहले डीसीपी और फिर पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *